अब झुमका नहीं आईटी पार्क और फ्लाईओवर नाम से जाना जाएगा
आर बी लाल
बरेली,टेलीग्रामसंवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय से करीब पौन घंटा पहले बरेली पहुंचे और होली से पहले उन्होंने बरेली में 328.43 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बोले, यह बरेलीवासियों के लिए होली पर उपहार है। उन्होंने कहा कि बरेली विरासत और विकास का अद्भ़ुत संगम हो गया है। अभी तक बरेली झुमका शहर नाम से जाना जाता था। बाहर से लोग आने वाले यहां तलाश करते हैं तो झुमका उन्हें नहीं मिलता। यह कहां है, इसका कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा कि बरेली बदल रहा है। नई-नई परियोजनाएं आ रही हैं।


बरेली कालेज मैदान पर बुधवार अपराह्न आयोजित जनसभा में कहा कि वे इस बार होली पर उपहार लेकर आए हैं। बरेली ने कभी भी हमें बैरंग नहीं लौटाया है। बरेली अब फ्लाईओवर और आईटी पार्क नाम से जाना जाएगा। आईटी पार्क समेत अन्य परियोजनाओं से तमाम रोजगार सृजन भी होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक यूपी के नौजवान नौकरी तलाशने के लिए अन्य राज्यों में जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से युवा यूपी आएंगे।

उन्होंने इस मौके पर आईटी पार्क, कुतुबखाना फ्लाईओवर, आदिनाथ चौराहा, एफएसडीए भवन आदि परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। परियोजनाएं जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इससे बरेली में और विकास होगा।
उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार लाने के लिए हम सबको जुटना है और इसी का मन बरेली वासियों ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशावादी निगाहों से देखते हुए हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं, लेकिन अब आस्था का सम्मान हो रहा है। यूपी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या समस्या समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं।

45 मिनट पहले पहुंचे मुख्यमंत्री सभा स्थल देखकर मुस्कुराये
बरेली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 45 मिनट पहले पहुंच गए और सभा स्थल देखकर काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल चुका है, हम भी कह सकते है हम एक विकसित भारत के नागरिक है। भारत में 10 साल के अंदर जो मूलभूत सफलता प्राप्त की है। पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। देश में कही भी कोई संकट आता है तो लोग भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देखते हैं। भारत का सम्मान बढ़ने का मतलब भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है।
विरासत और विकास का अद्भ़ुत संगम बना बरेली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से लगवाया नारा, अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि दुनिया
भारत को शक को नहीं अब आस्था, सम्मान और आशा भरी निगाहों से देखती है। बोले, नया भारत छेड़ता नहीं, छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा से नाथ नगरी कारिडोर परिकल्पना साकार हो रही है। बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कुतुबखाना पर महादेव उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने महादेव पुल जनता, जनप्रतिनिधियों का ह्दय से आभार जताया। पीडब्ल्यूमंत्री जितिन प्रसाद ने समय से रुचि लेकर पुल का कार्य पूरा कराया। मुख्यमंत्री ने बरेली के उद्यमियों और व्यापारियों का भी अभिनंदन किया कि उन्होंने पुल को बनाने में पूरा सहयोग किया। बरेली पहले जाना जाता था अपने झुमकों के लिए, लेकिन अब फ्लाईओवर और आईटी पार्क के लिए बरेली जाना जाएगा। बरेली की एक नई पहचान बन रही है। बरेली अब प्रधानमंत्री के विजन विरासत और विकास का अदभुत संगम बन रहा है।


आदिनाथ चौक पर लगे डमरू का सीएम योगी ने किया लोकार्पणनाथ नगरी कॉरिडोर के तहत शिव के सबसे प्रिय डमरू को लगाकर चौराहे की बढ़ाई गई सुंदरता डमरू को देख कर सीएम हुए खुश हाथ हिलाकर वहां मौजूद जनता का किया अभिवादन


यह रहे मौजूद
पीडब्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डा. अरुण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मेयर डा.उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डा.राघवेंद्र शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डा. एमपी आर्य, विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, विधायक डा. डीसी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा शहर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

