एसएसपी ने छह थाना प्रभारी बदले

आर बी लाल

बरेली, टेलीग्रामहिन्दी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने छह थाना प्रभारी बदले हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने दो क्राइम इंस्पेक्टर को भी थानों की ज़िम्मेदारी दी है।


जिसमें क्राइम ब्रांच से थाना कैंट की ज़िम्मेदारी इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह को दी गई है। फतेहगंज पूर्वी से इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को शाही, क्राइम ब्रांच से संजय तोमर को बिथरीचैनपुर, सुभाष नगर से इंस्पेक्टर क्राइम दीपचंद को विशारतगंज, क्राइम ब्रांच से संजय कुमार सिंह को हाफिजगंज, और रविंद्र को शीशगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वही कैंट सें बलबीर सिंह, बिथरी से अश्वनी कुमार, बिशारतगंज से शिशंन्तु शर्मा, शीशगढ़ से विजय कुमार को दूसरे जनपद में ट्रांसफर किया गया। वही चेतराम वर्मा के 58 वर्ष पूर्ण होने पर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। वही शाही में भेजे गए इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना को मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi