बरेली, टेलीग्राम हिंदी। नगर निगम बरेली शहर में इस वर्ष 150 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली करेगा। इसके लिए महापौर डॉ उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि वत्स ने पार्षदों के साथ बैठक की। साथ ही 150 रुपये का बजट पास कर सदन को भेज दिया है। जल्द ही नगर निगम के 80 वार्डों के पार्षदों के साथ बोर्ड की जानी है।
20 वार्डों में निजी हाथों में जाएगी सफाई व्यवस्था
नगर निगम कार्यकारिणी ने वर्ष 2023-24 के लिए 550 करोड़ का बजट पास कर सदन के लिए भेज दिया।अभी तक शहर में 10 वार्डों में सफाई व्यवस्था निजी हाथों में थी। लेकिन अब इसे 20 वार्डों में किया जाएगा। इसमें 3 से 4 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। शहर में टैक्स से 150 करोड़ रुपए वसूलने का टैक्स विभाग को लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य एक साल का है। जिसके लिए कहा गया है कि ट्रैक्स वसूली में कोई कुताही न बरती जाए।

सालाना मद में 6 करोड़ बढ़ाए
पिछली बार इस मद में 85 करोड़ रुपए वसूलना था, इस साल 6 करोड़ की वृद्धि करते हुए 91 करोड़ का लक्ष्य तय किया गया है। हाउस टैक्स में भी 3 करोड़ की वसूली बढ़ाने का लक्ष्य तय है। 550 करोड़ का बजट पास कर सदन के लिए भेज दिया। अब इस पर 80 वार्डों के पार्षदों की बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी। बार सफाई खर्च 3 करोड़ बढ़ाकर 15 करोड़ का खर्च होना आंका गया है।

