संजय सैनी
नैमिषारण्य, टेलीग्राम हिन्दी। टिफिन के खाने में तभी मजा है जब दूसरे का टिफिन खाओ। वो टिफिन लेकर आए है। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बूथ स्तर से गांव और घर-घर से वोट निकालना है, तो उनके ही टिफिन से खाना खाने की जरूरत है। इसकी शुरुआत नैमिषारण्य से हो रही है। यह बात सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 88000 ऋषि-मुनियों की तपोभूमि नैमिषारण्य में कही।

उन्होंने ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उनकी पार्टी साफ्ट हिंदुत्व के रास्ते को अपना रही है। बोले-घबराने की जरूरत नहीं हम लोग पहले से ही बहुत साफ्ट है। अब साफ्ट नहीं हार्ड होने की जरूरत है। इस लिए अब साफ्ट हो गये तो मारे जाओगे हार्ड हो गये तो मुकाबला जीत जाओगे।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्य कर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नैमिष में खुलेआम छुटटा घूम रहे सांडों पर भी तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सांड न जाने कितने लोगों की जान ले चुके हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। बोले- समाजवादियों की सरकार बनने पर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपया देगी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। समाजवादियों की सरकार आने पर इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने मीडिया और पुलिस पर खूब भड़ास निकाली।
बोले- पुलिस को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। एक दिन ऐसा आएगा जब पुलिस भाजपाइयों को दौड़ा दौड़ा कर पीटेगी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास तब तक नहीं हो सकता जबतक जाति जनगणना नहीं हो रही है। नौजवान बेरोजगार है। बोले-भाजपा के अहंकार का भूत, बूथ के कार्यकर्ता ही उतारेंगे। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोक-सभा की तैयारी में जोर-शोर से जुटने का आवाहन किया।


