30 मई से 30 जून तक होगा महासंपर्क अभियान: भूपेंद्र चौधरी
बरेली, टेलीग्राम हिंदी। भाजपा ने बरेली से लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान चलेगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी। इसको लेकर विशाल जनसभाएं, प्रेस वार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन के आयोजन किए जाएंगे।
21 जून को हर मंडल पर योगा दिवस मनाएगी भाजपा
21 जून को भाजपा सभी मंडल स्तर पर योगा दिवस मनाएगी । 23 जून से 30 जून तक बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के प्रभावी लोगों के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित किया जाएगा। व्यापारी सम्मेलन में छोटे व्यापारियों के साथ संपर्क उनकी समस्याओं का समाधान होगा। समाज के हर वर्ग हर स्थान हर आयु सभी समाज के लोगों के पास जाकर संपर्क करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

निकाय चुनाव में मिला बड़ा जनादेश, सभी निगम, 100 नगर पालिका, 200 नगर पंचायतें जीती
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में हमें बड़ा जनादेश मिला है। चुनाव अभियान में हम जनता के बीच गए। जनता को समझाने में सफल रहे। इस कारण हमें नगर निकाय में सफलता मिली है। विपक्षी जनता के बीच नहीं गए। जनता को गुमराह करने, ईवीएम जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते रहे। हमने सभी नगर निकाय जीते हैं। लेकिन ।नगर पंचायत और नगर पालिका के चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए हमने प्रदेश में 100 नगर पालिका और 200 नगर पंचायतें जीती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और किसी का तुष्टीकरण नहीं। इसी ध्येय पर भाजपा कार्य कर रही है। सांसद, विधायक, चेयरमैन और मंत्रियों की मौजूदगी रही।
यह रहे उपस्थित
क्षेत्रीय बैठक में ब्रजप्रांत क्षेत्र अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश सह संयोजक संजीव चौरसिया, ब्रज क्षेत्र प्रभारी/ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह,सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, महापौर उमेश गौतम, मंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री अरुण सक्सेना, जतिन प्रसाद, बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल, विधायक संजीव अग्रवाल, श्याम बिहारी लाल, डीसी वर्मा, महाराज सिंह, एमपी आर्य, भाजपा बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
