बरेली और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट

अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश, लू के प्रकोप से मिलेगी राहत

बरेली, टेलीग्राम हिंदी। हिंदी बरेली और आसपास के जिलों में आज से मौसम में बदलाव रहेगा। रात में देहात और शहर में तेज हवाएं चलीं। वहीं देहात में हल्की फुवार भी पड़ीं। मौसम विभाग का कहना है कि बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में अगले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट है।

आज सुबह से हल्की धूप

बरेली में सुबह से हल्की धूप खिली हुई है। आसमान में बादल भी हैं। मौसम विभाग के अनुसार बरेली में आज 7 मिमी बारिश होने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचने का पूर्व अनुमान है। इससे पहले रात में तेज हवाएं चली। देहात के कुछ क्षेत्रों में हल्की फुवार भी पड़ीं। अगले 48 घंटे के लिए बरेली और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट है।

लू के प्रकोप से मिलेगी निजात

बरेली और आसपास का क्षेत्र पिछले दस दिनों से लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली में सर्दियों में सर्दी अधिक पड़ती है। लेकिन गर्मियों में यहां लू का प्रकोप भी रहता है। जैसे ही पहाड़ों पर बर्फ पड़ती है तो रुहेलखंड के क्षेत्र में मौसम बदलने लगता है। 23 मई से बरेली में तापमान 40 डिग्री के पार है, दिन में हवा की स्पीड 10 से 13 किमी प्रति घंटा से चलती है। यह गर्म हवाएं ही लू हैं। अब बारिश से तापमान में गिरावट आएगी तो लू के प्रकाेप से भी निजात मिलेगी।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi