बरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मरे, कई मकान गिरे

मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई, जिला प्रशासन में हेल्पलाइन खोला

बिना लाइसेंस बनाए जा रहे थे पटाखा, होगी जांच

थाना प्रभारी लाइन हाज़िर दो दरोगा समेत चार निलंबित

प्रयागराज सिंह को सिरौली इंस्पेक्टर बनाया

विशेष प्रतिनिधि
टेलीग्राम संवाद, बरेली। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर थाना सिरौली स्थित कल्याणपुर गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिससे 5 लोगो की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 06 घायल बताए गए हैं। करीब आधा दर्जन मकान भी गिर गए हैं। मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलवा हटाया जा रहा है। जिससे दबे हुए लोग निकाले जा सके। विस्फोट होने से दूर तक आवाज गई जिससे अफरा-तफरी फैल गई।बुधवार आधी रात बाद दो मासूम शहजाद और हसन मलबे में दबे मिले। इसलिए पांच लोग हादसे में मौत हो गई। जिसमें एक मां और उसके दो मासूम बेटे शामिल हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस प्रकरण में थाना प्रभारी को लाइन हाज़िर कर दिया है जबकि दो दरोगा और दो सिपाही निलंबित कर दिया हैप्रयागराज सिंह को सिरौली इंस्पेक्टर बनाया गया है।

बुधवार शाम ग्राम कल्याणपुर में अचानक धमाकेदार विस्फोट हुआ आसपास अफरा तफरी फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि आधा दर्जन मकान गिर गए जिसमें तीन महिलाएं दब गई। चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी।

बरेली पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। जिसमें तबस्सुम पत्नी वाहिद निवासी कल्यालणपुर थाना सिरौली, रुखसाना पत्नी रुखसार निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, एक अन्य मृतक है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में रहमान शाह पुत्र जोगली शाह निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, छोटी पत्नी रहमान शाह निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, फातिमा पत्नी नाजिम निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, सितारा पत्नी नासिर निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान दिए निर्देश

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

अपरजिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे

पटाखा फैक्ट्री अवैध, चलेगा अभियान

अपरजिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने अवगत कराया है कि जनपद बरेली में 46 पटाखे बेचने के लाइसेंसी हैं और 4 पटाखे बनाने के लाइसेंसी हैं, जिनमें थाना सिरौली अंतर्गत कल्याणपुर हैवतपुर गॉव में हुई दुर्घटना से संबंधित परिवार या व्यक्ति का नाम नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे संबंधी क्रियाकलाप कर रहे थे। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, बरेली

डीएम ने बताया दुख हेल्पलाइन स्थापित

अवैध पटाखा कारोबार

आंवला उप जिलाधिकारी नहने राम ने बताया कि सिरौली थाना क्षेत्र कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से एक पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी इस पटाखा फैक्ट्री के आसपास रिहायशी मकान भी बने हुए थे, जिसमें लोग रहते थे। स्थानीय लोगों ने मौके पर बताया कि गांव निवासी रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम और नासिर सिरौली बाजार में आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान शाह भी अपने घर पर चोरी-छिपे आतिशबाजी बनाकर उन्हें देता था।

एसडीएम आंवला ननहे राम मौके पर जांच करते हुए

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी