संतोष गंगवार रांची पहुंचे, शपथ समारोह बुधवार 9. 45 बजे सुबह

झारखंड उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

आर.बी. लाल

टेलीग्राम संवाद, रांची। बरेली से सांसद रह चुके व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड राज्य में राज्यपाल बनाए गए हैं। वे मंगलवार शाम रांची पहुंच गए। बुधवार 9. 45 बजे सुबह राज भवन में झारखंड उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाएंगे।

दिल्ली से रांची श्री गंगवार परिवार सदस्य और कई शुभचिंतक उनके साथ पहुंचे हैं। मंगलवार शाम रांची एयरपोर्ट पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर झारखंड मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। औपचारिक स्वागत उपरांत काफिला रांची स्थित राज भवन पहुंचा। वहां पर भी राज भवन अधिकारी और कर्मियों ने स्वागत किया।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad