



- नाथनगरी कॉरिडोर बरेली को मिले 25 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री योगी निर्देश पर नव्य और भव्य स्वरूप ले रहा नाथ नगरी कॉरिडोर
- नाथ मंदिरों जोड़ने वाली सड़कों पर होगा कंट्रोल्ड एलिवेशन
- कमिश्नर से कहा शीघ्र दे सप्लीमेंट डीपीआर
- प्रमुख स्थानों पर फोकस वाल पर आभा प्रदर्शित करेंगे शिव विविध स्वरूप
आर.बी. लाल
टेलीग्राम संवाद, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशों बरेली में नाथ नगरी कॉरिडोर नव्य और भव्य स्वरूप दिलाना शुरू कर दिया है। इंद्रधनुषी रंग से सातों मंदिर जोड़ने वाले सात सर्किट तैयार हो रहे हैं। सभी सर्किटो में अलग-अलग रंग होंगे। नाथ कारिडोर में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान एक ही डिजाइन और एकरूपता साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने नाथ नगरी कॉरिडोर निर्माण तेजी से कराने के लिए कहा है। उन्होंने सभी विभागों को सप्लीमेंट्री डीपीआर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया है। पर्यटन विभाग को कार्यदाई संस्था का चयन कर काम शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।250 करोड़ से नाथ मंदिर जोड़ते हुए 32.5 किलोमीटर लंबा टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा। इसको लेकर शासन ने पहले किस्त रूप में 25 करोड़ निर्गत कर दिए हैं।

स्ट्रीट लाइट में होंगे शिव प्रतीक चिन्ह
नाथ मंदिर जोड़ने वाले सर्किट होंगे एक समान, स्ट्रीट लाइट में होंगे शिव प्रतीक चिन्ह सातों नाथ मंदिर जोड़ने वाले सर्किट पर स्ट्रीट लाइट में शिव प्रतीक चिन्ह लगाए जाएंगे। इनमें सातों सर्किट अलग पहचान लिए डमरू, त्रिशूल, त्रिपुर, नंदी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़क पर वर्तमान नगर भविष्य में होने वाले निर्माण को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल्ड एलिवेशन कराया जाएगा। इसके साथ एक मंदिर से दूसरे नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सातों सर्किट को एकरूपता लाने के लिए दोनों और बिल्डिंग एक ही रंग में नजर आएंगी।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल जिलाधिकारी रविंद्र कुमार उपाध्यक्ष विकासप्राधिकर मणिकंडन ए
फोकस वाल पर होगा शिव विभिन्न स्वरूप चित्रण
प्रमुख स्थानो व चौराहों पर फोकस वाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि युवा पीढ़ी नाथ नगरी के सांस्कृतिक विरासत उसके आध्यात्मिक महत्व समझ सके। फोकस वाल में शिव विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जाएगा। जिससे कि नाथ नगरी आभा प्रदर्शित होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

प्रमुख चौराहों का होगा विकास, शिव स्वरूप प्रदर्शित करेंगे आभा
नाथनगरी कॉरिडोर को लेकर शासन ने 24 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया है। नाथ कारिडोर टूरिज्म सर्किट को ध्यान में रखते हुए शहर प्रमुख चौराहों विकास किया जायेगा। शिव विभिन्न स्वरूप स्थापना की जाएगी। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने नाथनगरी कॉरिडोर कांसेप्ट का प्रजेंटेशन किया।डीएम रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकंडन ए., बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग समेत सभी विभागों के अफसर उपस्थित थे।

