



आचार्य मुकेश मिश्रा
टेलीग्राम संवाद, बरेली। रोहिली टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य धर्मशाला में मतदान से पहले महिलाओं ने भारी संख्या में धूमधाम के साथ कीर्तन किया। कीर्तन से पहले अयोध्या में हविराजे रामलला की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। भगवान राम के भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया और फूलों की होली खेली। इस दौरान बीच-बीच में महिलाओं ने वढ चढकर वोट डालने की अपील की महिलाओं ने यह कीर्तन राष्ट्रीय हित के लिए अधिक संख्या में बोट पड़े इसलिए किया। सोंम नारायण शर्मा ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभासद अरविंद वर्मा, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा। महिला मंडली कीर्तन में जयंती देवी, कृष्णा देवी, रानी, रेनू मिश्रा, आशा देवी, शीला देवी,ओमवती शर्मा, नीतू गुप्ता, कंचन गुप्ता समेत लगभग दो सौ महिलाएं कीर्तन में सम्मिलित रही।

