मुख्य सचिव ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संबंधी जारी किए दिशा निर्देश

पुलिस कर्मियों के 26 जनवरी तक अवकाश रद्द, प्रदेश में रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

आर बी लाल

बरेली,टेलीग्रामसंवाद। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा ने अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। इस बीच पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी कर्मचारी/ अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई भी अवकाश देय नहीं होगा।

पुलिस महानिदेशक कानून- व्यवस्था प्रशांत

उधर, पुलिस महानिदेशक कानून- व्यवस्था प्रशांत कुमार ने एक आदेश जारी कर 26 जनवरी तक पुलिस कर्मी और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत हो सकेगा। उन्होंने कहा है कि शतप्रतिशत पुलिस कर्मी विभिन्न संबंधित स्थान पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।I

Telegram Samvad
Author: Telegram Samvad