



सांसद संतोष कुमार गंगवार के आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री
आर बी लाल
बरेली ,टेलीग्रामसंवाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकासखंड भोजीपुरा नगर पंचायत रिठौरा प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शुरू कर कहा कि कार्यकर्ता हर गांव हर नागरिक तक सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनायें पहुंचायें। उन्होंने विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई।

रविवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर गांव हर नागरिक तक केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों पहुंचाना है। जिससे कोई भी पात्र किसी भी योजना के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देश दिये कि जो भी आवेदन स्टालों के माध्यम से यहां एकत्र किये है या पात्रता सूची में उनका नाम है तो उस विभाग के अधिकारी उन्हें पात्रता के अनुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री ने प्रांगण में कृषि विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, उद्योग विभाग, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम कौशल सम्मान निधि योजना, मिशन शक्ति, महिला व बाल विकास विभाग आदि विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।

किसान पराली ना जलाएं
उप मुख्यमंत्री ने कृषकों से कहा कि पराली को खेत में ना जलाये और पराली को सम्बंधित कम्पनी को देकर उसका लाभ उठायें। उन्होंने किसानों से अपील की है कि गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें खुला ना छोड़े। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि निराश्रित गौवंश को पकड़कर गौआश्रय स्थल में रखा जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी गन्ना कृषकों को भुगतान अवशेष है उसे अति शीघ्र भुगतान कराया जाये।

यूपी में सभी सीटे जीतेंगे
रिठौरा बरेली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश कार्यकाल में एक नारा था, समाजवादियों का नारा है खाली प्लॉट हमारा है। वही, हम जब गुंडे माफियाओं से जमीन खाली करवा रहे है तो अखिलेश यादव को लगता है कि उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी अदालत जनता है। यूपी में भाजपा सभी अस्सी सीटों पर जीतेंगे।


सांसद संतोष कुमार गंगवार के आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। वहां उनका स्वागत हुआ। ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य भाजपा अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, राजकुमार शर्मा, ललित अवस्थी, व्यापारी नेता विशाल महरोत्रा आदि मौजूद रहे।



