कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ लखनऊ में 28 को करेगा धरना-प्रदर्शन

बरेली,टेलीग्रामसंवाद।उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर 28 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगा। मंगलवार सुबह प्रांतीय पदाधिकारियों ने स्थानीय इकाई से बैठक कर अधिक से अधिक तादाद में कर्मी पहुंचने पर रणनीति बनाई।

बरेली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पदाधिकारी बैठक में भाग लिया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीस सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन, कलेक्ट्रेट मिनी सचिवालय बनाने, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर 10% आरक्षण देने, वेतन उच्चीकरणकरण मांग आदि शामिल हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad