आस्था व भक्ति से मनाया अन्नकूट महोत्सव

घर-घर गोवर्धन पूजा, आंगन में गाय गोबर से बनी आकृति

फिरासत हुसैन/ अरुण कुमार

बरेली,टेलीग्रामसंवाद। जिले भर में विभिन्न मंदिरों और घरों में अन्नकूट गोवर्धन उत्साह, आस्था व भक्ति से मनाया गया। जगह-जगह भंडारा भी हुआ।गोवर्धन पूजा कार्यक्रम मंगलवार सुबह से ही घर-घर शुरू हो गया। बड़ा बाग हनुमान जी मंदिर, काली देवी मंदिर कालीबाड़ी, त्रिवटीनाथ मंदिर, मनोकामना, अलखनाथ, आनन्द आश्रम, धोपेश्वर नाथ, खाटू श्याम मंदिर माधोबाड़ी समेत सभी प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट और गोवर्धन कार्यक्रम आयोजन किया गया। श्रद्वालुओं ने श्रद्धा व आस्थापूर्वक गोवर्धन पर्वत पूजा अर्चना कर छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया।


आंगन में गाय गोबर से आकर्षित गोवर्धन आकृति बनाकर पूजा पाठ किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम भी हुए। विभिन्न मंदिरों में छप्पन प्रकार भोग और भण्डारा आयोजन किया गया।

बड़ा बाग हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मना, भंडारा हुआ

बड़ा बाग हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा अन्नकूट महोत्सव पर हनुमान जी आरती और विधिवत पूजा पाठ उपरांत भंडारा हुआ। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, ललित अवस्थी, प्रदीप मलिक मलिक आदि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कैंट विधायक व भाजपा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। शशांक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, गिरीश कुमार अग्रवाल सर्राफ़, विजय कुमार आदि प्रमुख लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी पदाधिकारी, सेवादार उपस्थित रहे।

गोवरर्धन पूजा से सुख समृद्धि प्राप्ति

नयाटोला मंदिर मुख्य पुजारी पंण्डित जर्नादन पाण्डेय ने बतायाकि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति दिखाते हुये विशाल गोवर्धन पर्वत को महज छोटी सी अंगुली में उड़ाकर हजारों जीव-जंतुओं ओर इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। कहा, इस दिन जो भी श्रद्वापूर्वक भगवान गोवरर्धन पर्वत की पूजा करता है, उसे सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad