2024 चुनाव युवाओं को समर्पित बुजुर्ग नेता छोड़ें स्थान, दें रास्ता

जनप्रतिनिधि अफसरों के सामने लाचार, कैसे हो विकास: राजेश

आर बी लाल

बरेली,टेलीग्रामहिन्दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि स्थिति अब यह हो रही है कि जनप्रतिनिधि अफसरों के सामने लाचारी दिखाने लगे हैं। बैठकों में समस्या उठाने पर अफसर सीधे कह देते है, लिखकर दो। ऐसे में बैठक में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में हो रहे लोकसभा चुनाव युवाओं के लिए समर्पित हैं इसलिए बुजुर्ग नेता राजनीति से हटकर स्थान और रास्ता बनाएं। जैसा कि उन्होंने खुद 75 साल होने पर वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल शुक्रवार दोपहर अपने रामपुर बाग स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपने अलग अंदाज में उन्होंने जहरीले तीर छोड़ें। कहा, वे पहले नागरिक हूं, बाद में जनप्रतिनिधि। जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को समझे तभी विकास कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्याओं पर अफसर ने कह दिया कि लिखकर दें, यह बेहद शर्मनाक है। वहां पर मौजूद जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता था कि वे इसका विरोध करते।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव युवाओं को समर्पित है। यही लोकतंत्र में बदलाव का सही समय है। जनता को विचार करना होगा। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकलाप विकास कार्यों बूते फिर से पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है।

जनप्रतिनिधियों पर आरोप, उदासीनता से नहीं हुए विकास कार्य

श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने वित्त मंत्री कार्यकाल में बरेली मैं तमाम विकास कार्य करा है जो सबके सामने है। बरेली एयरपोर्ट नाम नाथ टर्मिनल रखने के लिए हमने कैबिनेट में मांग उठाई और प्रस्ताव पारित कराया था।
बोले- लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा आज तक शुरू नहीं हो पाई है। मेगा फूड पार्क, टेक्सटाइल पार्क पर कोई काम नहीं हुआ। सुभाष नगर ओवरब्रिज भी नहीं बन पाया। हुलासनगरा पर पुल बनाने के लिए रेल मंत्री से बात की थी। चौपुला अटल सेतु पर बदायूं मार्ग ब्रांच पुल आज तक नहीं बन पाया।

श्री अग्रवाल प्रेस वार्ता में बातों-बातों में काफी कुछ कह गए बिना नाम लिए सटीक निशाने लगाए। कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है लेकिन बरेली में ऐसा नहीं है। क्योंकि बरेली में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका कभी भी ठीक से नहीं निभाई। कुतुब खाना फ्लाईओवर बन रहा है। अच्छी बात है लेकिन इससे लोग परेशान भी हैं, इस पर भी ध्यान देना होगा।

खाली करो अब सिंहासन युवाओं की है अब बारी

भाजपा नेता ने कहा कि परिवर्तन की बयार चल रही है। मैंने 75 वर्ष में राजनीति से इस्तीफा दे दिया। यही, नीति पार्टी की है। कोई भी लगातार बैटिंग नहीं कर सकता। पार्टी ने सब तय कर रखा है। लोगों को सोचना होगा और युवाओं के लिए स्थान और रास्ता भी बनाना होगा।

गिनाई उपलब्धियां

इस मौके पर उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा, नई संभावनाओं, नई क्षमताओं के साथ भारत वर्ष आगे बढ़ रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। चुनाव 2024 में युवाओं को आगे आना होगा। बदलाव के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

बरेली में तमाम उद्योग बंद हुए खुला एक भी नहीं

एक बड़े नेता पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली का रास्ता बरेली से होकर गुजरता है। अगर बरेली के जनप्रतिनिधि सुस्त नहीं होते तो मैगनेट काउंटर सिटी दर्जा मिलने के बाद यह शहर देश और प्रदेश की राजधानी के बीच बड़ा केंद्र होता। नए कारखाने लगने के बजाय बरेली में तीन दशक से तमाम पुराने कारखाने बंद हो गए। रेल कोच फैक्ट्री दूसरे शहर में शिफ्ट हो गई। बरेली को आईटी में सिलीकॉन वैली होना चाहिए था। मगर, जिम्मेदार टेक्सटाइल और मेगाफूड पार्क तक नहीं बचा पाए। बरेली में तमाम उद्योग बंद हो गए लेकिन कोई बड़ा कारखाना नहीं लग पाया।
प्रेस वार्ता में मनीष अग्रवाल, उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, राकेश अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रह

चलते चलते राजेश बोले-

निकल पड़े हैं प्रण कर, अम्बर से ऊंचा जाना है….
अब 2024 चुनाव से, भारत को परम वैभव पर पहुंचाना है…

राजेश अग्रवाल बड़े नेता: संतोष


सांसद संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में हुई बातों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में बड़े नेता हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, मैं उनका आदर करता हूं। बरेली विकास में अगर वह कोई सुझाव देंगे तो पूरा पालन होगा।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi