चौंकिए मत, ये दिल्ली का नहीं बरेली का इंडिया गेट है…

मनोरंजन प्रदर्शनी देखने हर दिन उमड़ रहा जन शैलाब

बरेली, टेलीग्राम हिंदी। बिशप इंटर कॉलेज में आयोजित बरेली मनोरंजन विकास प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन के लिए बरेली में इंडिया गेट बनाया गया है। इंडिया गेट के साथ ही बच्चों के एडवेंचर के कई गेम लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी के आयोजक अरुण थामस ने बताया कि बच्चों के झूले, मिक्की माउस, एडवेंचर के गेम आकर्षण का केंद्र है। कम बजट में बच्चे अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी में पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। वह बच्चों के गेम खेलने, झूला झूलने से लेकर तमाम तरीके के नए खिलौनों की व्यवस्था की गई है। शाम ढलते ही बिशप मंडल रोशनी से जगमगा उठता है। रंग बिरंगी सतरंगी लाइटें देखकर बच्चे रोमांचित हो रहे हैं। प्रदर्शनी में एंट्री फीस 20 रूपये रखी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के विशेष इंतजाम है। प्राइवेट सुरक्षा भी तैनात की गई है। बच्चों के एडवेंचर के साथ महिलाओं युवतियों की शॉपिंग की भी व्यवस्था है। इसके अलावा लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। जिससे लोग तरह-तरह के चाइनीज, साउथ इंडियन खाने का आनंद उठा सकते हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad