जनता द्वारा चुनी शहरी सरकार बिना किसी भेदभाव कार्य करेगी: भूपेंद्र सिंह

बरेली, टेलीग्राम हिंदी। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि नगरों में चुनी गई सरकारें बिना किसी भेदभाव और पारदर्शिता से विकास कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। यही नीति नगरों में चुनी गई सरकारें भी अपना अपनाएंगी।

शनिवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी बरेली में आयोजित नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी पारदर्शिता बिना भेदभाव विकास कार्य मैं जुटी हैं।


उन्होंने कहा कि शहर को सजाने संवारने का संकल्प पार्टी ने संकल्प पत्र में दिया गया है। सारे विषयों पर काम होगा। आगामी पांच वर्षों में शहर उन्नत शहर के रूप में दिखाई देगा। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।प्रधानमंत्री की मूल भावना के अनुरूप शहरों का विकास होगा। जनता ने हम पर विश्वास किया है। हम उसमें खरे उतरेंगे। ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि हम जनता के भरोसे को कायम रखेंगे। नवनिर्वाचित महापौर डॉ. उमेश गौतम कहा कि बरेली अब विश्व के सुंदर शहरों में गिना जाएगा।


बरेली क्लब मैदान में हुए मेयर और पार्षदों शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार, सांसद संतोष कुमार गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक श्याम बिहारी लाल, डीसी वर्मा, राघवेंद्र शर्मा, डॉ.एमपी आर्य, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और भाजपा पदाधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शपथ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा दिलाई गई।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi