17 साल की लड़की के अपहरण में 4 गिरफ्तार, बरेली से जुलाई 2022 में किया था अपहरण, मरने पर परिजन बनकर किया था अंतिम संस्कार

बरेली, टेलीग्राम हिंदी। 9 माह पहले अगुवा की गई 17 साल की लड़की के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया था। युवक बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने बिथरी चैनपुर थाने में केस दर्ज कराया। लेकिन बाद में इस लड़की की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर, लड़की की लाश को परिजनों को सौंपने की बात कहते रहे, लेकिन आरोपी युवक ने अपने परिवार को ले जाकर लड़की के परिजन बताया। अब पुलिस ने 2 महिला समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

जुलाई 2022 में किया था अपहरण

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी 17 साल की किशोरी को जुलाई 2022 में अगवा किया था। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले शिवा और अन्य पर अपहरण केस दर्ज कराया था। जहां आरोपी युवक, हिमाचल लेकर पहुंचा और वहां एक मंदिर में शादी कर ली। मामला अलग अलग समुदाय से है। बताया गया है कि लड़की ने भी अपना नाम बदल लिया। कुछ समय बाद लड़की की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी शिवा, लड़की को लेकर दिल्ली पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर लड़की की हालत बिगड़ गई। जहां

16 वर्षीया किशोरी को पड़ोस मे रहने वाला शिवा 11 महीने पहले उसे अपने साथ भगा कर हिमाचल ले गया था। वहां दोनों ने किसी मंदिर में शादी भी कर ली। प्रेमिका दूसरे समुदाय से थी, जिसके कारण अपना नाम बदल कर शिवा के साथ रहने लगी।

कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी। 30 जुलाई 2022 को डाक्टरों ने दिल्ली के अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं 10 अगस्त को शिवा ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को ले जाकर बताया कि यह लड़की के परिजन हैं। गांव प्रधान से फर्जी कागजात भी तैयार कराए। और लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया।

चार आरोपियों को किया गया अरेस्ट

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी के चार परिजनों को गिरफ्तार किया है, जबकि, प्रधान और प्रेमी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदगांव बिशारतगंज निवासी रमेश, सूदनपुर गांव अलीगंज निवासी भगवान दास, मीना और आशा हैं।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi