गणेशा फेस्ट द्वारा विशेष प्रदर्शनी आयोजित

मथुरा, टेलीग्राम हिंदी। अग्र वाटिका होटल में गणेशा फेस्ट द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली और अन्य जगहों से लोग शामिल हुए और अपनी स्टॉल्स लगाकर अपने अपने समान की सेलिंग की। इसमें खाने-पीने की वस्तुएं, पहनने के कपड़े, ज्वेलरी, लेडीज ब्यूटी पार्लर और अन्य वस्तुएं शामिल थीं।

यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए रखा गया था जो अपने घर से ही अपने समान की सेलिंग करती हैं। इसमें लोगों ने खाने से लेकर पहनने के कपड़ों, ज्वेलरी, लेडीज ब्यूटी पार्लर व अन्य तरह की सेवाओं की स्टॉल्स लगाकर अपने अपने समान की सेलिंग की।

इस कार्यक्रम में सबसे अलग और ध्यान आकर्षित करने वाली स्टॉल मिसिका डिमांड की थी। इस स्टॉल में अनेक प्रकार के महंगे डिमांड और ज्वेलरी लगी हुई थी। यह स्टॉल महिलाओं के लिए एक बड़ा सुविधा साबित हुआ था, जहां वे अपनी पसंद के अनुसार ज्वेलरी खरीद सकती थीं।

इस कार्यक्रम से महिलाओं को एक प्लेटफार्म मिला, जहां वे अपनी सेवाएं दिखा सकती थीं और लोगों को अपने सामान को बेचने का मौका मिला।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad