पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ बंधे शादी के बंधन में

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिल्कुल सादे समारोह में पूरे विधि-विधान से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। भगवंत मान की शादी को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में हंसी-खुशी का माहौल है। भगवंत मान और गुरप्रीत की शादी से पूरे मान परिवार में उत्साह का माहौल है। बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। गुरप्रीत कौर भगवंत मान के एक करीबी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर मान के परिवार की बेहद करीबी हैं और काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां और पूरा परिवार  डॉक्टर गुरप्रीत को पसंद करते हैं ।गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल तरीके से संपन्न हुई। मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शामिल होने पहुंचे।

भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा चुनाव के दौरान मान की पहली पत्नी इंद्रजीत ने भी उनके लिए चुनाव प्रचार किया था और मान जीतकर सांसद चुने गए थे। लेकिन 2016 में दोनों के बीच विवाद के बाद तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था, इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना। भगवंत मान का अपनी पत्नी से छह साल पहले तलाक हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं. भगवंत मान की पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad