राष्ट्रपति चुनाव: 90 से ज्यादा उम्मीदवारों में से द्रौपदी मुर्मू व यशवंत सिन्हा के नामांकन वैध

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए बुधवार तक 94 व्यक्तियों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। लेकिन सिर्फ द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के चार-चार सेट के नामांकन पत्रों को वैध माना गया। इसलिए इन दोनों की उम्मीदवारी को स्वीकार किया गया है।बाकी अन्य 92 लोगों का नामांकन रद कर दिया गया है. चुनाव के पीठासीन अधिकारी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 29 जून को नामांकन की आखिरी तारीख दी। जबकि पर्चा वापस लेने का अंतिम दिन दो जुलाई है। पीठासीन अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि 26 उम्मीदवारों के नामांकन उसी समय तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था. जबकि बाकी अन्य का नामांकन गुरुवार को जांच के बाद किया गया।

बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने झारखंड की पू्र्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। विधायकों और सांसदो की संख्या बल के हिसाब से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। विपक्ष दलों में से बीजेडी और आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। अटकलें हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे सकती है।

बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं उनके पास प्रस्तावक और अनुमोदकों की संख्या पर्याप्त नहीं थी। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित जमा राशि 15 हजार रुपये भी किसी ने जमा न नहीं कराए थे। बता दें कि राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा जबकि मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi