बरेली में पहली बार होगा आयोजन, प्रशासन तैयार
टेलीग्राम संवाद
बरेली। बरेली में पहली बार कावड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कार्यक्रम 28 जुलाई सोमवार सुबह 8:55 से 10:05 तक चलेगा। तीसरे सोमवार पर प्रशासन ने समुचित सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारी कर ली है।
नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कांवड़ियों पर सोमवार सुबह 8:55 पर पुष्प वर्षा कार्यक्रम शुरू होगा। जो सुबह 10:05 पर बनखंडी नाथ मंदिर पर संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था तहत ड्रोन निगरानी, मेडिकल टीम, जल वितरण केंद्र और महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं। कांवड़ शिविरों में भोजन, विश्राम और चिकित्सा संबंधी समुचित व्यवस्था होगी।
यहां होगी पुष्प वर्षा
सोमवार सुबह अलखनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर,धोपेश्वर नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, मणिनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ मंदिर और रामगंगा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी।
पुष्प वर्षा कार्यक्रम
अलखनाथ: 08-55 बजे,त्रिवटीनाथ: 09-05 बजे
धोपेश्वरनाथ: 09-15 बजे,तपेश्वरनाथ: 9-25 बजे
मढीनाथ: 09-30 बजे,चौबारी, रामगंगा आस-पास:09-40 बजे,पशुपतिनाथ:09-55 बजे,बनखण्डी नाथ: 09-55 बजे





Author: telegramsamvad
Post Views: 4