प्रतिष्ठित उद्योगपति अभिनव अग्रवाल मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

उद्योग और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

इंडियन हैबिटैट सेंटर दिल्ली में हुआ कार्यक्रम

टेलीग्राम संवाद

नई दिल्ली/बरेली। प्रतिष्ठित उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हुए हैं।
उनका सम्मान इंडियन हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हुआ।

बर्लिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनव अग्रवाल मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) उपाधि से विभूषित किया गया।

श्री अग्रवाल को यह उपाधि उद्योग व सेवा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों और नेतृत्व के लिए प्रदान की गई। वे रोटरी क्लब चार्टर अध्यक्ष होने के साथ-साथ बरेली में पूर्व चीफ वार्डन भी रह चुके हैं। वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने बाद श्री अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार व मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका, बल्कि बरेली शहर का भी है।

बरेली में इस सम्मान की खबर से व्यापारिक, सामाजिक और शैक्षिक जगत में प्रसन्नता की लहर है। शहरवासियों ने श्री अग्रवाल को बधाइयों के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad