वीणा सिन्हा इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक बनी

रेखा यादव उत्तर रेलवे में तैनात

आरके गौड़

टेलीग्राम संवाद, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में सुश्री वीणा सिन्हा
मंडल रेल प्रबंधक पद पर तैनात हुई है। इस स्थान पर कार्यरत रेखा यादव उत्तर रेलवे में स्थानांतरित हो गई है।

रेलवे इनर्जी मैनेजमेन्ट कम्पनी में सीईओ पद पर कार्यरत सुश्री वीणा सिन्हा अब इज्जत नगर मंडल में डीआरएम बनाई गई है। उन्होंने अपना नया कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 1994 में एमआईटी मुजफ्फरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा वर्ष 1996 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में परास्नातक उपाधि प्राप्त कर भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। सुश्री सिन्हा एमबीए डिग्री भी प्राप्त कर चुकी हैं और प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे में विश्व की सबसे ऊँची ओएचई प्रणाली के लिए सामग्री नियोजन व डिजाइन में योगदान के लिए वर्ष- 2009 में रेल मंत्री ने


सम्मानित किया था। केन्द्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, इलाहाबाद (प्रयागराज) में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने का भी गहन अनुभव प्राप्त है। सुश्री सिन्हा रेल अधिकारियों व कर्मचारियों में सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर का पदभार ग्रहण करने के उपरांत इज्जतनगर मंडल के सेवित क्षेत्रों के सम्मानित रेल यात्रियों व उपयोगकर्ताओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad