राजनीति और पत्रकारिता में अटूट रिश्ता: दुर्विजय सिंह शाक्य

भाजपा महानगर द्वारा आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बोले बृजक्षेत्र अध्यक्ष

आर बी लाल

बरेली, टेलीग्रामहिन्दी। भाजपा महानगर संगठन ने मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार सम्मानित किए गए।

मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता में एक अटूट रिश्ता है क्योंकि राजनेता और पत्रकार सदैव राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहता है। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाता है।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाएं। ताकि देश व समाज की दशा व दिशा में परिवर्तन हो सके।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि राजनेता और पत्रकार एक दूसरे के सहयोगी है। क्योंकि कभी कभी जनता से जुड़े मुद्दों से राजनेता अनभिज्ञ होता है। पत्रकार अपनी लेखनी से जनसरोकार से जुड़ी समस्याएं उजागर करते रहते हैं। जिससे राजनेता जनता से जुड़ी समस्याओं से अवगत होते हैं। समस्या को निदान कर अपने कर्त्तव्य निभाते हैं।  

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार स्वस्थ आलोचना करते हैं तो तमाम बदलाव होते हैं इसका लाभ भी लोगों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मामले अनुकरणीय होते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा उपस्थित सभी मीडिया कर्मी सम्मानित किए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, पूर्व अध्यक्ष उमेश कठेरिया, पुष्पेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र जोशी,व्यापारी व भाजपा नेता विशाल मेहरोत्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi