ज्ञान कला संजीवनी समिति ने सह भोज कराकर निशुल्क दिए छाते

बरेली,टेलीग्रामहिन्दी। ज्ञान कला संजीवनी समिति ने पीलीभीत बाईपास स्थित आशीष रॉयल पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समस्त सहयोगी कर्मचारियों/सेविकाओं/गार्डों/मालियों /सफाई कर्मचारियों को उनकी समस्या को देखते हुए छाता वितरण किया। इस मौके पर सहभोज आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में प्रारंभ संस्था अध्यक्ष प्रगल्भ लवानिया द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. डा. जगदीश प्रसाद लवानिया के जीवन वृत्त के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डा. जगदीश प्रसाद लवानिया  ने अध्यापन कार्य करते हुए ही  विभिन्न आकाशवाणी केंद्र दिल्ली, आगरा, मथुरा,जोधपुर व दिल्ली दूरदर्शन पर अपना काव्यपाठ करना प्रारंभ कर दिया था। धीरे धीरे काव्य मंचों पर लोकप्रिय हो गए। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार, उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के श्रीधर पाठक पुरुस्कार के साथ साथ उनको अनगिनत पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया।


ब्रज भाषा विभूषण की उपाधि से भी उन्हें नवाजा गया। सामाजिक व सांस्कृतिक हित में ज्ञान कला संजीवनी समिति का सृजन किया।  तत्पश्चात संस्था सचिव डा. प्रीति लवानिया ने संस्था उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था हर साल विभिन्न कार्यक्रम किया जाता है। डा.प्रीति ने रोजमर्रा जीवन में सहयोगी कर्मचारियों / सेविकाओं की भूमिका को बड़े ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया।

शाल उड़ाकर सम्मानित किया

संस्था अध्यक्ष द्वारा आशीष रॉयल पार्क संरक्षक मंडल सदस्य श्याम सिंह राठौर, सतीश चंद्र गंगवार, सुरेश पाल सिंह, आनंद मुखर्जी का माला पहनाकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। आशीष रॉयल पार्क समिति अध्यक्ष केएल सहगल व कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी सम्मानित हुए।

निशुल्क छाता वितरण और सहभोज हुआ, संस्था कराएगी गरीब कन्या का विवाह

संस्था ने कर्मचारियों को छाता व सहभोज कराया गया। संस्था सचिव डा. प्रीति ने गरीब कन्या का विवाह कराने की घोषणा करते हुए कहा कि अभी वैवाहिक खर्चे संस्था वहन करेगी। डा. सुबोध दीक्षित द्वारा आशीष रॉयल पार्क में कार्यरत सेवक व सेविकाओं के वृद्ध माता पिता के मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की घोषणा की गई।
संस्था अध्यक्ष प्रगल्भ लवानिया ने आशीष रॉयल पार्क समिति संरक्षक मंडल सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। डा. सुबोध दीक्षित, शरद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अतुल मिश्र व समस्त मातृ शक्ति उपस्थित रहे।


telegramsamvad
Author: telegramsamvad