बरेली, टेलीग्राम हिंदी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। अखिलेश यादव के 50 साल पूर्ण होनें पर अखिलेश के जन्मदिन पर उनके समर्थकों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नज़र आया।
इसी कड़ी में बरेली में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। बरेली के एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी समेत सपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस मौके पर सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी सपा सरकार की उपलब्धियों को भाजपा भूना रही है। वहीं समाजवादी पार्टी बरेली के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया है। जिसमें समाजवादी पार्टी की लोक नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा।


