जिला प्रशासन अलर्ट सप्ताह चुनौती से भरा

टेलीग्राम संबाद, बरेली। जिला प्रशासन के लिए अगस्त माह में बचे दिन काफी चुनौती पूर्ण है। सोमवार 25 अगस्त में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अगले दिन शोभायात्रा आयोजन होगा। करीब 12 साल पहले पुराना शहर में जन्माष्टमी शोभायात्रा में उपद्रव हुआ था तब से ही प्रशासन लगातार अपनी निगाहें जमाए हुए है।

दरगाह आला हजरत उर्स भी इनदिनों है। जिसमें लाखों जायरीन दूर- दराज से बरेली पहुंचते हैं। एक और उर्स दूसरी ओर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा है। यानी इस दिन लाखों लोग बरेली शहर में मौजूद रहेंगे। बस, रेल और निजी यातायात पर भी दबाव रहेगा।करीब पांच लाख लोग नियंत्रित करना जिला प्रशासन की परीक्षा है।


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बरेली जिला प्रशासन के लिए अगस्त में बचे दिन चुनौती से भरे हैं। क्योंकि बरेली का इतिहास कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसके मद्देनजर हमारी कानून व्यवस्था प्राथमिकता पर है। शरारती और आराजक तत्वों पर खास निगरानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गयी। श्रीकृष्ण जन्माष्टी व चेहल्लुम एक ही दिन होने से कारण प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है। पुलिस और अर्धसैनिक बल शहर में गश्त कर रहा है। जिला प्रशासन जनता को विश्वास में लिए हुए है। यहाँ की व्यवस्था को जनता सहर्ष अंगीकार कर रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट निरंतर शहर में मूवमेंट पर है। दो दिन 30 व 31 अगस्त जिला प्रशासन के लिए चुनौती भरा है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad