गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में शामिल होंगी महिला सफाई कर्मी

  • केंद्रीय आवास व शहरी विकास से आया निमंत्रण
  • बरेली नगर निगम से नौ कर्मी दिल्ली रवाना
  • पहली बार सफाई कर्मचारी दिल्ली में होंगे विशेष अतिथि
  • सभी 13 नगर निगम से चुनिंदा महिला कर्मी दिल्ली पहुंची
  • गोरखपुर से दो कर्मी व उनके परिजन हवाई जहाज से पहुंचे

आर. बी. लाल

बरेली,टेलीग्रामसंवाद। महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने की कवायद पिछले साल से हो रही है, लेकिन पहली बार दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सफाई कर्मी विशेष अतिथि होंगी। उत्तर प्रदेश में 13 नगर निगमों से 99 महिला कर्मी और उनके 88 परिजन दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किए गए है। सरकार ने इसके लिए नगर निगम में नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं। बरेली में महेंद्र प्रताप सिंह भूमिका निभाएंगे। वे बुधवार सुबह बरेली से आमंत्रित नौ महिला सफाई कर्मचारी ग्रुप साथ दिल्ली रवाना हो गए।

बरेली से दिल्ली पहुंचे नोडल अधिकारी संग सभी कर्मचारी

नगर निगमों से आमंत्रित महिला सफाई कर्मचारियों को विशेष अतिथि बनाए जाने संबंधी कार्यक्रम रूपरेखा केंद्रीय आवास में शहरी मंत्रालय ने तैयार कराई है। इसको मॉनीटरिंग भी उसके द्वारा कराई जा रही है। इसका नोडल विभाग हुडको नामित किया गया है।

बरेली से ये कर्मी होंगी शामिल

बस से दिल्ली जाते हुए कर्मचारी और उनके परिजन

दिल्ली में होगा सैर सपाटा फ्री

कार्यक्रम अनुसार सभी आमंत्रित महिला कमी 24 जनवरी बुधवार शाम तक पहुंच जायेंगी। उनके ठहरने, खानपान, यातायात आदि निशुल्क सुविधा सरकार ने कर दी है। दिल्ली में आवासीय सुविधा होटलों में दी गई है। आमंत्रित विशेष अतिथि 25 नवंबर गुरुवार सुबह से शाम तक निशुल्क दिल्ली में सैर सपाटा कर सकेंगी। इसका खर्चा भी सरकार दे रही है।

केंद्र सरकार से आया निमंत्रण पत्र

विशेष अतिथि तौर पर आमंत्रित महिला सफाई कर्मचारी पहली बार कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में साक्षी बनेंगी। उनके लिए यह यादगार और ऐतिहासिक पल होगा। नोडल विभाग हुडको द्वारा बकायदा निर्धारित कार्यक्रम और प्रोटोकाल जारी किया है। इसके तहत ही उनका आवागमन होगा। शुक्रवार 26 जनवरी रात्रि भोज दिया जायेगा और अगले दिन यानि 27 जनवरी सुबह से शाम तक गन्तव्य स्थान पर प्रस्थान होगा।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad