संजय कम्युनिटी हॉल में लगा तीन दिवसीय दीपावली मेला
टेलीग्राम न्यूज़ नेटवर्क
बरेली,टेलीग्रामसंवाद। नगर निगम ने संजय कम्युनिटी हॉल में गुरुवार से तीन दिवसीय दीपावली मेला लगाया है।पहले दिन भावपूर्ण रामायण मंचन हुआ, रात दस बजे चला। मेला में लोकगीत, गायन, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम भी हुए

संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित दीपावली मेरा में रामायण संबंधित संजीव दृश्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। मंचन में दशहरा का दर्शाया गया कि दीपावली पर श्री राम संग सीता जी, लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी अयोध्या वापस आए थे तब जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। दीप जलाए और मंगल गान किया। श्री हनुमान जी भूमिका में कलाकार ने बेहतर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर जय श्री राम नारे लगाए। राधा कृष्णा कथा मंडल प्रमुख सौरभ खंडेलवाल ने कुशल संचालन किया। नगर निगम द्वारा प्रचार प्रसार कम किया था इसलिए दर्शक गिने चुने ही मौजूद रहे।




संजय कमेटी हॉल स्थित परिसर अमृत सरोवर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मनमोहक रंगोली भी बनाई गई जिसे देखकर लोगों ने सराहा। गुरुवार शाम शुरू हुए तीन दिवसीय मेला में नगर आयुक्त निधि गुप्ता अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार और अजीत कुमार सिंह स्मार्ट सिटी से सुशील कुमार सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
