इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ने मनाया दिवाली उत्सव

बरेली, टेलीग्रामसंवाद। इनर व्हील क्लब साउथ ने रोटरी भवन में दिवाली उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। उत्सव प्रारंभ गणेश लक्ष्मी पूजा से हुआ। पूजन अध्यक्ष इंदु सेठी और सचिव प्रीती जिंदल ने किया।

 

शनिवार शाम रोटरी क्लब भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुंदर परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। सदस्यों ने गीत संगीत कार्यक्रम में गीत सुनाकर शमां बांध दिया। दिवाली थीम पर हाउसिंग कराई गई। जिसमें विजेता महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए।

महिलाओं ने दीए जलाकर वातावरण बनाया सुंदर

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष हेल्थ वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें डाइटिशियन श्रुति अग्रवाल ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी काफी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने महिलाओं को खान-पान से जुड़ी बातों की जानकारी भी दी। दीए जलाकर वातावरण सुंदर बनाया।

संचालन कविता अग्रवाल तथा रितु अग्रवाल ने सुंदर तरीके से किया।
कार्यक्रम सफल बनाने में रेनू अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सचिव प्रीती जिंदल, श्वेता तय्याल, सुनीता अग्रवाल, सरिता भारद्वाज, नीतू अग्रवाल, भावना अग्रवाल, मनीषा पांडे, नेहा जायसवाल, निधि अग्रवाल, नीना टंडन, रति गुप्ता, रंजना ठाकुर, संजना जैन, रूबी तनेजा, मनीष मेहरा, सीमा अग्रवाल, लता अग्रवाल, माला सक्सेना, बबीता कपूर ने सक्रिय सहयोग किया।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad