विश्व जागृति मिशन प्रभात फेरियों में बढ़ रहा रुझान, सेल्फी का क्रेज

आर बी लाल

बरेली, टेलीग्रामहिन्दी। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल बरेली द्वारा पांचवीं प्रभातफेरी श्री रामायण मन्दिर माडल टाउन से गुरुवार सुबह प्रारम्भ हुई। जिसका शुभारंभ मिशन प्रधान देवेन्द्र खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभात फेरियों में लगातार श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ रहा है। सेल्फी का क्रेज भी लोगों में देखा गया।

शोभायात्रा में सेल्फी का क्रेज

गुरुवार सुबह आयोजित प्रभातफेरी का प्रथम स्वागत श्री सनातन धर्म मंदिर पर किया गया। मन्दिर कमेटी  प्रधान ब्रज मोहन, कमल नयन सपड़ा, उमेश ने स्वागत किया । इसके बाद मन्दिर दरगाह बाबा पर कपूर साहब, ओमप्रकाश, जुगल किशोर, राज किशोर मल्होत्रा, गौरव अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, बृज लाल अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गुरूद्वारा कमेटी, अजय अरोड़ा, गुरू जिन्दल सिंह, जग मोहन खुराना, चांद खुराना, प्रीत पाल सिंह, प्रीतम सिंह, गुरू दयाल आदि ने स्वागत किया। भजन गाते हुए सभी प्रभातफेरी का आनंद ले रहे है। कीर्तन करते हुए भक्तजन झूमते हुए चल रहे थे। माडल टाउन में प्रभातफेरी निकाली गई। समापन श्री हरि मंदिर में हुआ। प्रभात फेरी समापन पर महामंत्री  पवन कुमार अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद दिया।  

प्रभातफेरी में विशेष सहयोग मधु सक्सेना प्रमोद सक्सेना, निर्मल सिंह, रश्मि अग्रवाल, कृष्णा अरोड़ा,  सुनील अग्रवाल, वन्दना अग्रवाल, शान्ति विष्ट, ममता गर्ग सुखराम शर्मा, राजेश कटिहा, आरएस पचौरी, राजीव शर्मा, रमेश अनेजा, ललिता अनेजा, विजय अग्रवाल, सुदर्शन सिंह विष्ट, डॉ. जितेन्द्र शर्मा, राजकुमार चौपड़ा, संजय पाठक, सोमेश वार्ष्णेय, रेनू मिश्रा, नूतन मिश्रा, सुमित्रा गंगवार, महेंद्र गंगवार , एमके पाठक, पदमा शर्मा, मंजू गोयल आदि का रहा ।

शुक्रवार 29 सितंबर सुबह प्रभातफेरी श्री हनुमान मंदिर कालेज रोड से काली मंदिर कालीवाड़ी तक आयोजित होगी

telegramsamvad
Author: telegramsamvad