Breaking News

इलेक्ट्रिक बस अब फरीदपुर तक नियमित होगी संचालित – प्रो.श्याम बिहारी

विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने रक्षाबंधन पर दिया उपहार

टोल प्लाजा पार करने पर नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त किराया

आर बी लाल

बरेली, टेलीग्रामहिन्दी। रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ओर जहां बसों से भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को निशुल्क यात्रा सुविधा दी है। वहीं दूसरी ओर बरेली में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सिटी बसें टोल प्लाजा से आगे फरीदपुर नगर तक यात्री सेवा करेंगी। रक्षाबंधन पर यह उपहार फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल द्वारा बुधवार दोपहर दिया है। उन्होंने कहा है कि नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बस सेवाएं फरीदपुर तक निर्वाध संचालित होगी।

विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने जनहित में संबंधित अफसरों से बातचीत कर बरेली शहर से संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बस टोल प्लाजा से आगे फरीदपुर तक जाने पर सहमति करा दी है। अभी तक सिर्फ टोल प्लाजा बस संचालित हो रही थी, क्योंकि टोल प्लाजा पार करते ही किराया में बढ़ोतरी हो जाती है। जबकि टोल प्लाजा तक बस संचालित होने से तमाम लोग परेशान थे। अवैध यातायात साधनों से आवागमन करते थे। साथ ही बसों में भीड़ भी नहीं रहती थी। लगातार यह मामला उठ रहा था कि बसें फरीदपुर तक जानी चाहिए।

जनहित में रक्षाबंधन पर उपहार

विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने जनहित में रक्षाबंधन त्योहार पर फरीदपुर तक इलेक्ट्रिक बस संचालक शुरू कर दिया है, इसके साथ ही अतिरिक्त किराया भी यात्रियों को नहीं देना पड़ेगा।

विधायक जी ने खुद बस में यात्रियों संग बैठकर फरीदपुर तक पहुंचवाई बस

विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक बस में यात्रा कर आनंद लिया। यात्रियों से गुफ्तगू कर उनकी समस्या भी सुनी और बस में समाधान भी किया। इस मौके पर नगरीय बस सेवा प्रबंधक मनीषा दीक्षित भी मौजूद रही। गौरव सिंह समेत कई शुभचिंतक ऐतिहासिक यात्रा में साक्षी बने।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad