भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह की मां पंचतत्व में विलीन

बरेली , टेलीग्रामहिन्दी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की मां का लंबी बीमारी बाद सोमवार दोपहर बाद अचानक निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम साढ़े पांच बजे बदायूं में दातागंज तहसील के पैतृक गांव ब्रह्मपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तमाम भाजपा नेताओं ने पैतृक गांव पहुंचकर दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को इसी साल पार्टी हाईकमान ने यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी थी। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने के कुछ ही महीनों में उनको मां के खोने का दर्द सहना पड़ा। दुर्विजय सिंह शाक्य की मां राम कुंवर लंबे समय से बीमार चल रही थी। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। दुर्विजय सिंह शाक्य ने सोशल मीडिया पर मां के असामयिक निधन की सूचना दी। इससे पूरी भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। बदायूं दातागंज तहसील गांव ब्रह्मपुर में रहने वाली मां रामकुंवर अपने पीछे 5 पुत्र व 2 पुत्रियां से भरापुरा परिवार छोड़ गईं हैं।

शाक्य परिवार आर्य समाजी

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य उनके सबसे छोटे पुत्र हैं । उनका परिवार आर्य समाजी रहा है। उनके एक पुत्र गांव में ही प्रधान हैं। सबसे बड़े बेटे हरियाणा में एक निजी कंपनी में उच्च पद पर नौकरी करते हैं।

सांसद संतोष कुमार, गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, वन मंत्री डा. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, डा. डीसी वर्मा महापौर डॉ. उमेश गौतम, निवर्तमान विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल, हाफेड़ निर्देशक दक्ष शर्मा पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश कठेरिया समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad