राजेश अग्रवाल फिर से बने भाजपा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया विश्वास, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

उत्तर प्रदेश पर ज्यादा फोकस, सात पदाधिकारी नामित, लक्ष्मीकांत बाजपेई को भी मिला स्थान

आर बी लाल

नई दिल्ली , टेलीग्रामहिन्दी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजेश अग्रवाल पर एक बार फिर विश्वास जताया है। उन्हें भाजपा में पुन: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। समाचार मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

उत्तर प्रदेश ज्यादा ताकतवर बना,राजेश समेत सात पदाधिकारी

भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खास ध्यान दिया है। उत्तर प्रदेश से सात पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें राजेश अग्रवाल फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर नामित हुए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकारिणी पुनर्गठन में बीएल संतोष-राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, शिव प्रकाश- राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, विजया राहटकर महाराष्ट्र, सत्या कुमार आंध्र प्रदेश, अरविंद मेनन दिल्ली, पंकजा मुंडे महाराष्ट्र, नरेंद्र सिंह रैना पंजाब, डॉ. अलका गुर्जर राजस्थान, अनुपम हाजरा पश्चिम बंगाल, ओम प्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश, ऋतुराज सिन्हा बिहार, आशा लाकड़ा झारखंड, कामाख्या प्रसाद ताशा सांसद असम, सुरेंद्र सिंह नागर सांसद उत्तर प्रदेश, अनिल एंटोनी केरल- राष्ट्रीय सचिव बनाया है।


भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश बरेली – कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड से नरेश बंसल – सह कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधायक डॉ. रमन सिंह, राजस्थान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड रघुवर दास, सौदान सिंह मध्य प्रदेश, बैजयंत पांडा उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय, उत्तर प्रदेश धौरेरा सांसद रेखा वर्मा, तेलंगाना डीके अरुण, नागालैंड एम. चौबा एओ, केरल अब्दुल्ला कुट्टी, उत्तर प्रदेश मेरठ लक्ष्मीकांत बाजपेई, छत्तीसगढ़ लता उसेंडी, उत्तर प्रदेश एमएलसी तारिक मंसूर – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब से तरुण चुग, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, राजस्थान से सुनील बंसल, तेलंगाना से संजय और उत्तर प्रदेश से राधा मोहन अग्रवाल सांसद – राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गय

आतिशबाजी कर मनाया जश्न

भाजपा द्वारा फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर रामपुर बाग स्थित राजेश अग्रवाल के आवास पर मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।उमेश कठेरिया, राकेश राजपूत, अमित गिहार, पार्षद संजय गुप्ता,यतिन भाटिया, मनीष शर्मा, अंकित भाटिया, संजू कटिया, मोनू ठाकुर, अभिजीत कठेरिया, गोविंद बाबू बाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सुमित कठेरिया, शुभंकर कुमार, पूजा चौहान, नितिन श्रीवास्तव, अजय सिंह चौहान, मनीष अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र मनीष अग्रवाल को बधाई दी।

व्यापारियों ने दी बधाई , बाटी मिठाई

राजेश अग्रवाल मूलत: व्यापारी भी है इसलिए व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है।प्रांतीय महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ने सही समय पर उपयुक्त व्यक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नामित किया है। उन्होंने कहा है उत्तर प्रदेश से 07 पदाधिकारी बनाया जाना महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों कि लंबित समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित होंगीं।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi