उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ पर हुई विशेष चर्चा
टेलीग्राम संवाद
गाजियाबाद। श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ साहित्य क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए गाजियाबाद का नाम साहित्य जगत में रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में उनकी उपलब्धियों और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भारती स्टूडियो में साहित्य संवाद कार्यक्रम तहत डीडी भारती की एंकर डॉ. दर्शनी सिंह द्वारा लिया गया। उनका एक विस्तृत साक्षात्कार रविवार सुबह अपराह्न और रात तीन बार प्रसारित किया गया। जिसे जाने-माने साहित्यकारों और

साहित्य-समीक्षकों की सराहना मिली। उल्लेखनीय है कि इस साक्षात्कार में रेनू जी के साहित्यिक सफर साथ-साथ उनके चर्चित उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान उनके चुनिंदा काव्यांश भी साहित्य रसिकों को सुनने को मिले। बीते दिनों दूरदर्शन भारती द्वारा इस साक्षात्कार का टीजर भी जारी किया गया था, जिसे देश भर के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

अब तक सात पुस्तकें हो चुकीं प्रकाशित
गाथा पंचकन्या, बटरफ्लाइज और पॉकेट में इश्क सहित श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ की अब तक सात पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है जिन्हें देश भर के पाठकों की खासी सराहना मिली है। आपकी कहानियों, कविताओं, उपन्यास और नाटक सहित विभिन्न रचनाओं में स्त्री अनुभव, सामाजिक अंतर्दृष्टि और भाषिक सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलता है।

