मंगल कलश यात्रा साथ श्री मद्भागवत का हुआ शुभारंभ

टेलीग्राम संवाद

बरेली।गोल्डन ग्रीन पार्क निकट शील वाटिका कॉलोनी में मंगल कलश यात्रा साथ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।महिलाओं ने अपने सिर पर कलश सजाकर नाचते- गाते हुए परिक्रमा की। इस दौरान जयकारों से नगर गूंजायमान हो उठा। सुबह 8 बजे कलश पूजन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई विभिन्न मार्गो से शिव शक्ति मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

लोगों ने अपने मकानों की छत से कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की कलश यात्रा के दौरान कई महिलाएं, युवतियां पेड़ पौधों के गमला लेकर यात्रा में साथ-साथ चल रही थी और समाज को पर्यावरण के प्रति जागृत करने का संदेश भी मंगल कलश यात्रा में दिया गया। कथावाचक आचार्य मुकेश मिश्रा ने विकास मंच से भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं।कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा के दौरान कथावाचक ने भक्ति, ज्ञान* वैराग्य, गोकर्णोपाख्यान आदि प्रसंगों पर विशेष प्रकाश डाला। बताया कि सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। भागवत भगवान की शरणागति से जीवन के समस्त दोषो का अंत हो जाता है और जीवन पर्यंत भगवान की माहिती कृपा की बारिश होती है।पंडित कौस्तुभ शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चार के साथ व्यासपीठ का पूजन संपन्न कराया। कथा

telegramsamvad
Author: telegramsamvad