राष्ट्रपति कल बरेली में, आईवीआरआई दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार कार्यक्रम में अतिथि होंगे

विशेष प्रतिनिधि

टेलीग्राम संवाद, बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 30 जून सुबह 9.50 बरेली पहुंचेगी। वे
आईवीआरआई दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और 11.30 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगी।

आईवीआरआई निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने बताया दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख अतिथि भाग लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली से 30 जून सुबह 9.50 बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से बरेली एयरपोर्ट पर सोमवार 30 जून सुबह 8:50 पर पहुंचेंगे और 11:30 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रपति और विशिष्ट अतिथि सुरक्षा व्यवस्था में पांच एसपी, नौ एडीशनल एसपी, 18 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 250 एसआइ, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी पीएसी बल लगाया गया है। सोमवार सुबह से दोपहर बाद तक चिन्हित मार्गों पर सुरक्षा कारणों से यातायात प्रभावित रहेगा।