



संघर्ष और बलिदान किया जाएगा याद
कांग्रेस ने सत्ता हथियाने को कराया था बंटवारा: संतोष गंगवार
आर बी लाल
बरेली , टेलीग्रामहिन्दी। भारतीय जनता पार्टी सोमवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में मनाएगी। विभाजन में विस्थापित होने वाले संघर्ष और बलिदानो को याद किया जाएगा। साथ ही जनपद में मौन जुलूस, संगोष्ठी व प्रदर्शन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कहां है कि कांग्रेस कार्यकाल में देश के टुकड़े होना दुर्भाग्यपूर्ण था। उनका कहना है कि सत्ता पाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर देश का बंटवारा कर दिया इससे कई दुष्परिणाम सामने आए जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। बंटवारे की घटना के दौरान लाखों लोग बेघर हुए। असंख्य लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अपनी जमीन, व्यवसाय प्रतिष्ठा त्यागकर लोगों को शरणार्थियों के तौर पर रहना पड़ा था। जिसकी पीड़ा का दंश लाखों लोगों ने दशकों तक झेला।उन्होंने कहा कि विभाजन घटना बहुत ही दुःखद और हृदय विदारक थी।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि विभाजन विभीषिका में विभाजन के दौरान जान गवाने वालों कों श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। देश का बंटवारा 14 अगस्त को हुआ था इसे काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातनाओ के बारे में जानकारी देना है। वही विभाजन से प्रभावित परिवारों व व्यक्तियों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

विभाजन का दर्द और उस दौरान हुई हिंसा की स्मृति में आज भी गहराई से अंकित है। 30 दिसंबर 1906 को घोर साम्प्रदायिक संगठन मुस्लिम लीग का गठन हुआ। मुसिलम लीग ने अपने जन्म से ही पृथकतावादी नीति को अपनाया तथा भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध किया। 1939 में मुस्लिम लीग ने देश में व्यापक दंगे करवाए। लाहौर में 1940 में मुस्लिम लीग का सम्मेलन हुआ जिसमें उन्होनें दो राष्ट्र निर्माण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। मुस्लिम लीग ने साफ तौर पर यह घोषणा कर दी कि वे साथ-साथ रहने की अपेक्षा अलग-अलग देश चाहते हैं। मुस्लिम लीग द्वारा डायरेक्ट एक्षन डे के तहत देश में दंगे और उन्माद फैलाया गया और देश में हत्या, लूट, आगजनी व दुराचार का दौर शुरू हो गया। अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति कारगर साबित हुई और भारत का विभाजन हो गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में के रूप में मनाया गया।
सोमवार शाम 04 बजे मौन यात्रा
महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोडा ने बताया कि विभाजन विभिषिका कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर एक मौन यात्रा सोमवार 14 अगस्त सांय 4 बजे आयोजित होगी। जोकि हरि मंदिर मॉडल टाउन से प्रारंभ होकर खुशलोक अस्पताल पर समापन होगा। तदोपरांत विभाजन विभिषिका की स्मृति में एक संगोष्ठी खुशलोक अस्पताल के सभागार में सायं 5 बजे होगी। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक्बी होँगे।
प्रेस वार्ता में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी मौजूद रहे।


